You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
दिल्ली के पार्कों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के सहयोग से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एक पहल 'रंगबाग' शुरू करने जा रहा है। यह पहल उद्देश्यपार्कों को रचनात्मक गतिविधियों का केंद्रउ बनाना है। इसके अंतर्गत एनएसडी के प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा जनता के लिए थियेटर और अनुभव आधारित शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें अभिनय और मूवमेंट की कार्यशालाएं, कहानी सुनाने के सत्र और तत्काल अभिनय के अभ्यास शामिल होंगे।
2.
दर्जनभर से ज्यादा नियामकों में बिखरी देश की उच्च शिक्षा को एक नियामक के दायरे में लाने की सिफारिश हुए पांच साल से ज्यादा वक्त हो गया है। लेकिन सक्रियता अब बढ़ी है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर प्रस्तावित भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (हेकी) के गठन की तैयारी फिर से शुरू कर दी है। इससे संबंधित विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही जो संकेत मिले, उसमें नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इसे पेश किया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय ने यह तेजी तब दिखाई है, जब राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिश के तहत उच्च शिक्षा में कई बड़े बदलावों को लागू कर दिया गया है। इसमें सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को बहुविषयक संस्थानों में तब्दील करने, क्रेडिट फार्मूले को अपनाना व पढ़ाई के दौरान कभी भी एक्जिट और एंट्री जैसे विकल्पों को मुहैया कराना है।
3.
एनईपी में प्रस्तावित भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (हेकी) के दायरे में चिकित्सा और विधिक शिक्षा को छोड़कर देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थान शामिल होंगे। इनमें आइआइटी, एनआइटी व आइआइएम जैसे देश के शीर्ष संस्थान भी शामिल होंगे।
4.
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में रविवार को दिल्ली पहुंची। यहां सोमवार को वह अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से वार्ता करेंगी, जिसमें व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग पर वार्ता की उम्मीद है। वह यहां से चीन व सिंगापुर जाएंगी। मई में विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद आनंद की यह पहली भारत यात्रा है।
5.
देशभर में एक लाख से अधिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक हैं। इन स्कूलों में 33 लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। एक शिक्षक वाले स्कूलों की सर्वाधिक संख्या आंध्र प्रदेश में है, जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसे स्कूलों में सबसे अधिक छात्रों का नामांकन हैं। शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में देश में 1,04,125 स्कूल ऐसे थे, जिनमें सिर्फ एक शिक्षक थे। ऐसे स्कूलों में 33,76,769 छात्र पढ़ते थे। हालांकि एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 2022-23 में 1,18,190 से घटकर 2023-24 में 1,10,971 हो गई है, जो लगभग छह प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है।
देश में एक शिक्षक वाले सर्वाधिक स्कूल आंध्र प्रदेश में हैं। इसके बाद उप्र, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप का स्थान है। पुडुचेरी, लद्दाख दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और चंडीगढ़ में एक शिक्षक वाला कोई स्कूल नहीं है।
6.
संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों का सम्मेलन 14-16 अक्टूबर तक भारत में होगा। सेना की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव (यूएसजी, डीपीओ), जीन पियरे लैक्रोइक्स भाग लेंगे। यूएनटीसीसी परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों व संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना को मजबूत करने में प्रौद्योगिकी व प्रशिक्षण की भूमिका पर विचार करने के लिए महत्वपूर्ण फोरम है। सम्मेलन के दौरान रक्षा प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी। सम्मेलन में अल्जीरिया, आर्मेनिया, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, बुरुंडी, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, इटली आदि देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे।
7.
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेबी पारदीवाला ने रविवार को कहा कि आनलाइन दुनिया में बालिकाओं के शिकार होने का खतरा अधिक है और वर्तमान जांच पद्धतियां साइबर जगत में होने वाले जटिल अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। आनलाइन दुनिया में बालिकाओं के शिकार होने का खतरा ज्यादा है। महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ अपराध करने के लिए अपराधी डिजिटल दुनिया को उस सुलभता का फायदा उठाते हैं, जहां उन्हें एक-दूसरे से जुड़ना आसान होता है और उनकी पहचान भी उजागर नहीं हो पाती। हमारी वर्तमान जांच-पड़ताल की पद्धतियां साइबर स्पेस में होने वाले जटिल अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए, हमने बच्चों खासकर लड़कियों को आनलाइन सुरक्षा प्रदान करने के लिए और कड़े कानूनी सुरक्ष उपायों, बेहतर कानून प्रवर्तन व तकनीक पहचाना, ताकि उन्हें सीखने और आगे के ज्यादा प्रभावी प्रयोग की जरूरत को बढ़ने में सक्षम बनाया जा सके।
8.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के चलते इंडिगो एअरलाइंस पर कुल 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इस बात पर लगाया गया है कि विमान कंपनी ने कालीकट, लेह और काठमांडू सहित महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर संचालन के लिए 'अयोग्य फ्लाइट सिमुलेटर' पर पायलट प्रशिक्षण आयोजित किया था। आधिकारिक आदेशों के अनुसार, डीजीसीए की नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) और विमान नियम, 1937 के नियम 133ए के तहत निर्देशों का पालन न करने पर इंडिगो के प्रशिक्षण निदेशक और उड़ान संचालन निदेशक (डीएफओ) पर 20-20 लाख रुपये के दो अलग-अलग जुर्माने लगाए गए हैं।
9.
एक जुलाई 2014 से लागू भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रविधानों के तहत मध्य प्रदेश में पहली बार फांसी की सजा सुनाई गई है।
10.
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने आठ विभिन्न दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह फैसला दवाओं के इस्तेमाल के बाद उपचार में प्रतिकूल प्रतिक्रिया की रिपोर्ट मिलने के बाद किया गया है। मैसर्स स्वरूप फार्मास्यूटीकल्स में बनी नार्मल स्लाइन, सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन 0.9 प्रश (2 अलग-अलग बैच), सिप्रोफ्लोक्सासिन इंजेक्शन 200 एमजी (दो अलग-अलग बैच) व डेक्सट्रीज, ओस्टुका फार्मास्यूटीकल्स की डीएनएस 0.9 प्रश व एन-2-डेस्ट्रोज 5 प्रश तथा हेल्थ बायोटेक लिमिटेड में उत्पादित ब्यूपीवैक्सीन एचसीएल विद डैक्सट्रोज इंजेक्शन।
11.
जम्मू आधुनिक युद्ध कौशल अब सिर्फ जमीन, हवा व पानी तक ही सीमित नही हैं। आज के युद्ध का दायरा स्पेस, साइबर आदि तक है। ऐसे में उत्तरी कमान मुख्यालय में चल रहे युद्धाभ्यास विद्युत विध्वंस में देश की तीन सेनाओं के अधिकारी, जवान बुद्धिमत्ता व तकनीक से भविष्य के युद्धों की तैयारी कर रहे हैं। भविष्य की युद्ध रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय सशस्त्र बल उत्तरी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में त्रि-सेवा बहु क्षेत्रीय युद्धाभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास भूमि, समुद्र व वायु के साथ-साथ अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक व संज्ञानात्मक (काग्निटिव) क्षेत्रों में भी एकीकृत रूप से संचालन का अभ्यास है।
12.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल में एक प्रस्ताव रखा है कि एक अक्टूबर 2027 से देश की सभी इलेक्ट्रिक कारों, बसों और ट्रकों में ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली यानी 'अवार' को अनिवार्य रूप से लगाना होगा। हालांकि नए माडल के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह नियम एक वर्ष पहले ही अर्थात एक अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा। ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली एक ऐसी तकनीक है जिसमें वाहन की गति और दिशा के अनुसार ध्वनि की तीव्रता और स्वर बदलते रहते हैं। यदि वाहन धीरे चल रहा है तो आवाज भी हल्की होगी और यदि गति अधिक है तो ध्वनि का स्तर बढ़ जाएगा। यह प्रणाली सामान्यतः 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति पर सक्रिय रहती है, क्योंकि इस सीमा के ऊपर वाहन के टायर और हवा की घर्षण ध्वनि स्वयं ही श्रव्य हो जाती है।
13.
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता (सीईटीए) देश के निर्यात को बढ़ाने और ब्रिटेन से निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दोनों देशों के बीच यह समझौता 24 जुलाई को हुआ था और इसके अगले वर्ष लागू होने की संभावना है। यह समझौता भारत के मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ ब्रिटेन से निवेश को आकर्षित करेगा।
14.
नीति आयोग ने गहन अध्ययन करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो उसके लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 50 प्रतिशत की भागीदारी वाले असंगठित क्षेत्र की दशा-दिशा सुधारनी ही होगी। बीते करीब एक दशक में भारत में तैयार हुए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत नींव मानते हुए आयोग ने भरोसा जताया है कि यदि इसका उपयोग करते हुए इस वर्ग के कामगारों को एआइ सहित अन्य उच्च तकनीकों से जोड़ा जाए तो असंगठित क्षेत्र के कामगारों की आय को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए रोडमैप को चार चरणों में धरातल पर उतारने का सुझाव केंद्र सरकार को दिया गया है।
15.
अशोक चक्र प्रथम, अशोक चक्र द्वितीय और अशोक चक्र तृतीय के रूप में शुरू किए गए शांतिकाल के शीर्ष वीरता पुरस्कारों के नाम 1967 में बदलकर क्रमशः 'अशोक चक्र', 'कीर्ति चक्र' और 'शौर्य चक्र' किए गए थे। अशोक चक्र भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। इसके बाद क्रमशः कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र का स्थान है। राष्ट्रपति सचिवालय की अधिसूचना में 'अशोक चक्र' से संबंधित मुख्य बिंदुओं का भी जिक्र किया गया है। वीरता पुरस्कार के साथ मिलने वाले पदक की तस्वीर भी है।
16.
बीएसएफ की एयर विंग को अपने 50 साल से अधिक के इतिहास में पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर मिली है। बीएसएफ की एयर विंग में पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर की नियुक्ति आंतरिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हुई है। इंस्पेक्टर भावना चौधरी बीएसएफ एयर विंग की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं। इंस्पेक्टर भावना और चार पुरुष अधीनस्थ अधिकारियों को भी हाल में बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने फ्लाइंग बैज प्रदान किए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 1969 से गृह मंत्रालय की एविएशन यूनिट का संचालन करने का दायित्व सौंपा गया है।
17.
मिस्र के शर्म अल शेख में सोमवार (आज) को गाजा समेत पश्चिम एशिया में शांति के उद्देश्य से पीस समिट आयोजित की गई है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित 20 से ज्यादा देशों के नेता भाग लेंगे। इस सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में इजरायल-हमास राष्ट्रपति ट्रंप की घोषित शांति योजना पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इजरायल इस योजना से सहमत है लेकिन हमास में कुछ बिंदुओं को लेकर असहमति है। हमास गाजा की सत्ता छोड़ने के लिए तैयार है लेकिन हथियार छोड़ने पर उसका प्रबल विरोध है। गाजा पट्टी में स्थायी शांति के सिलसिले में मिस्र के शर्म अल-शेख में सोमवार को आयोजित होने वाली पीस समिट में भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भाग लेंगे। इस समिट की अध्यक्षता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस के राष्ट्रपति आब्देल फतह अल-सीसी संयुक्त्त रूप से करेंगे।
18.
सेशेल्स में शनिवार को हुए दूसरे दौर के मतदान में विपक्षी नेता पैट्रिक हर्मिनी ने भारतवंशी वेवल रामकलावन को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। हर्मिनी को 52.7 प्रतिशत वोट मिले, जबकि रामकलावन को 47.3 प्रतिशत वोट मिले। हर्मिनी यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने 2020 में सत्ता गंवाने से पहले चार दशकों तक देश का नेतृत्व किया था।
19.
रामायण आधारित देश का पहला मोम संग्रहालय (वैक्स म्यूजियम) अयोध्या के रामघाट क्षेत्र में तैयार हो गया है। दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से म्यूजियम का लोकार्पण कराने की तैयारी है। केरल की सुनील वैक्स म्यूजियम कंपनी ने इसे तैयार किया है। सुनील कुमार उसके प्रमुख हैं। कंपनी का पहला वैक्स म्यूजियम त्रिवेंद्रम केरल में व दूसरा मुंबई में है। दोनों सेलिब्रिटी आधारित हैं। सुनील के अनुसार अयोध्या में देश का ऐसा पहला वैक्स म्यूजियम है जो रामायण पर आधारित है। भगवान श्रीराम के बाल्यकाल से लेकर लंका में रावण युद्ध तक की याद दिलाने वाली मोम की आकृतियां संग्रहालय में होंगी। रावण की भी दो मूर्तियां होंगी।
20.
त्वचा कैंसर की रोकथाम के क्षेत्र में एक नया अध्ययन सामने आया है, जिसमें पता चला है कि रोजाना लिया जाने वाला विटामिन सप्लीमेंट दुनिया में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर के कई मामलों को रोक सकता है। यह सप्लीमेंट निकोटिनामाइड है, जो विटामिन बी3 का एक रूप है। 33,000 से अधिक पूर्व अमेरिकी सैनिकों पर किए गए शोध में पता चला है कि इस साधारण विटामिन की गोली को हर रोज लेने से त्वचा कैंसर का खतरा कम हो सकता है। बीउ का यह रूप यूवी क्षति के बाद त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत प्रणालियों को मजबूत करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को असामान्य कोशिकाओं का पता लगाने और उन्हें हटाने में मदद करता है।
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details